फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी विधानसभा चुनाव: सात सीटों पर 101 प्रत्याशी मैदान में, पूनम सबसे युवा तो किरनपाल सबसे उम्रदराज

Mon, 24 Jan 2022 10:49 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर

सार

जिले की सात सीटों पर 101 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसमें कांग्रेस की स्याना से प्रत्याशी पूनम पंडित (25 वर्ष) सबसे युवा प्रत्याशी हैं। सबसे अमीर प्रत्याशी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के दामाद व सिकंदराबाद से सपा प्रत्याशी राहुल यादव हैं।
विज्ञापन
स्याना विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी पूनम पंडि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव में सभी दलों के प्रत्याशियों ने ताल ठोक दी है। जिले की सात सीटों पर 101 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसमें कांग्रेस की स्याना से प्रत्याशी पूनम पंडित (25 वर्ष) सबसे युवा प्रत्याशी हैं। जबकि सबसे उम्रदराज प्रत्याशी शिकारपुर से रालोद के किरनपाल सिंह (74 वर्ष) हैं। वहीं सबसे अमीर प्रत्याशी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के दामाद व सिकंदराबाद से सपा प्रत्याशी राहुल यादव हैं। सदर सीट से रालोद प्रत्याशी हाजी यूनुस पर सबसे अधिक छह मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के समय से राजनीति कर रहे पूर्व मंत्री किरनपाल सिंह एक बार फिर से शिकारपुर विधानसभा से चुनावी मैदान में उतरे हैं। अभी तक पांच बार विधायक रह चुके हैं। वहीं, सत्ताधारी दल भाजपा की ओर से चार, बसपा के सभी सात, कांग्रेस के पांच, सपा व रालोद के एक प्रत्याशी पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं।

राहुल यादव के पास है 62 करोड़ की संपत्ति
सिकंदराबाद से सपा के प्रत्याशी राहुल यादव के पास कुल 62 करोड़ रुपये की संपत्ति है। जबकि बसपा के खुर्जा से प्रत्याशी विनोद प्रधान ने शपथ पत्र में अपने नाम अचल संपत्ति होने की जानकारी नहीं दी है। कांग्रेस की पूनम पंडित (पांच लाख), टुक्कीमल (13 लाख), आप के डिबाई से डॉ. मनोज (20 लाख), खुर्जा से जयदेव (15 लाख), और सतवीर (20 लाख) ने एफिडेबिट में अपनी कुल संपत्ति बताई है।
विज्ञापन


रालोद के यूनुस पर सबसे अधिक छह मुकदमे
रालोद-सपा गठबंधन के बुलंदशहर सदर सीट से प्रत्याशी हाजी यूनुस के खिलाफ सबसे अधिक छह मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा बसपा के सुनील भारद्वाज पर तीन, मोहम्मद रफीक पर तीन, सपा के बंशी पहाड़िया पर तीन, भाजपा के अनिल शर्मा पर दो, लक्ष्मीराज सिंह पर दो, बसपा के विनोद प्रधान पर दो, कांग्रेस के जियाउर्रहमान पर एक, सपा के राहुल यादव पर एक, बसपा के रामेश्वर लोधी पर भी मुकदमा दर्ज है।

भाजपा प्रत्याशियों की 50 बसपा प्रत्याशियों की औसत उम्र 51 वर्ष
भाजपा की ओर से घोषित किए गए प्रत्याशियों की औसत उम्र 50 वर्ष है। इनमें सबसे युवा खुर्जा से 32 वर्षीय मीनाक्षी सिंह जबकि स्याना से देवेंद्र सिंह लोधी सबसे उम्रदराज हैं। बसपा के प्रत्याशियों की औसत उम्र 51 वर्ष है। बसपा की ओर से सबसे युवा बुलंदशहर से मोबिन कल्लू कुरैशी और विनोद प्रधान 43-43 वर्षीय हैं, जबकि मोहम्मद रफीक फड्डा (60) सबसे उम्रदराज हैं। आम आदमी पार्टी में 34 वर्षीय दर्शन शर्मा सबसे युवा और 62 वर्षीय जयदेव सबसे उम्रदराज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें