फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: डंपर ने स्कूटी सवार बैंक के सेवानिवृत्त उप प्रबंधक को कुचला

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा। अस्पताल रोड पर बृहस्पतिवार दोपहर तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी सवार भारतीय स्टेट बैंक के सेवानिवृत्त उप प्रबंधक को टक्कर मार दी। हादसे में सेवानिवृत्त उप प्रबंधक सड़क पर गिर गए और डंपर उनको कुचलता हुआ आगे निकल गया। राहगीरों ने डंपर को पकड़ लिया।
विज्ञापन

मोहल्ला पीलीकोठी निवासी राजीव वार्ष्णेय ने बताया कि उनके भाई अरविंद वार्ष्णेय (67) भारतीय स्टेट बैंक में उप प्रबंधक थे। कुछ साल पहले वो सेवानिवृत्त हुए थे। वह जीवन बीमा कंपनी में एजेंट थे। बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे उनके भाई अरविंद स्कूटी से बाजार जा रहे थे। जब वह गली से बाहर निकलकर मंदिर रोड पर पहुंचे तो अलीगढ़ की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उनको टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर गए और डंपर उनको कुचलता हुआ आगे निकल। हादसे में मौके पर ही उनकी मौत हो गई। राहगीरों ने डंपर को वहीं रोक लिया, जबकि आरोपी चालक भागने में कामयाब रहा। सूचना पर एसडीएम कमलेश गोयल, सीओ वरुण कुमार सिंह और कोतवाली प्रभारी अजय कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

घटना के बाद पीड़ित परिजन व व्यापारी संगठन के पदाधिकारी कोतवाली पहुंचे। लोगों ने एसडीएम से लगातार हो रहे हादसों को रोकने के लिए मार्ग पर भारी वाहनों के संचालन के लिए समय निर्धारित करने और मार्ग परिवर्तित करने की मांग की।
विज्ञापन

दस दिन में तीन हादसे, नहीं हो रही सुनवाई
व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के जिला महामंत्री अविनाश तायल ने बताया कि मार्ग पर बीते दस दिन में यह तीसरी सड़क दुर्घटना हुई है। एक दिन पहले एक ट्रक ने एक वृद्धा को टक्कर मार दी थी। सात दिन पहले ट्रक ने स्कूटी सवार होटल संचालक को कुचल दिया था। हादसों को रोकने के लिए अधिकारियों की ओर से कोई सतर्कता नहीं दिखाई जा रही है। दिन के समय मार्ग पर भारी वाहनों के संचालन को बंद कराने की मांग पूर्व में भी की गई है, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।

पीड़ित परिजनों की तहरीर पर मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। डंपर को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। -वरुण कुमार सिंह, सीओ खुर्जा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें