फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पांचवें दिन मिला नहर में डूबे प्रशांत का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ककोड़। कपना नहर हादसे में लापता प्रशांत का शव पांचवें दिन बृहस्पतिवार को घटना स्थल से करीब सात सौ मीटर की दूरी पर बरामद हुआ। जबकि छह वर्षीय रिया अब भी लापता है। पीएससी के गोताखोर रिया की तलाश कर रहे हैं। शाम के समय गमगीन माहौल में प्रशांत का अंतिम संस्कार किया गया। प्रशांत का शव मिलने से एक बार फिर गांव में शोक छा गया है।

रविवार को थाना क्षेत्र के गांव शेरपुर से अलीगढ़ के पिसावा में रॉबिन की बरात गई थी। बरात में जा रही ईको कार थाना जहांगीरपुर क्षेत्र के गांव कपना में नहर में गिर गई थी। कार में आठ लोग सवार थे। पास में मौजूद फ्लड पीएसी के जवानों ने छह लोगों को बाहर निकाल दिया था। जिनमें सगे भाई बहन मनीष, अंजजि, कांता, और उनके रिश्तेदार कैलाश की मौत हो गई थी। वहीं मनीषा और चालक जीवत बचे थे। प्रशांत और रिया लापता थे।
विज्ञापन

हादसे के बाद एनडीआरएफ, पीएसी के गोताखोर दोनों की नहर में तलाश कर रहे थे। पोस्टमार्टम के बाद दोपहर प्रशांत का शव गांव में पहुंचा। शव के गांव पहुंचते ही प्रशांत के घर पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। शव को देखते ही परिवार के लोग बिलख उठे। दो भाई, चार बहनों में प्रशांत सबसे छोटा था। पिता बालक राम मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन


फौज में जाना चाहता था प्रशांत
प्रशांत इंटरमीडिएट की परीक्षा दे रहा था। प्रशांत की मां बार-बार बेसुध हो रही थीं। बरात में जाने से पहले प्रशांत ने उन्हें कहा था कि परीक्षा में अच्छे नंबर लाकर वह उनका नाम रोशन करेगा। प्रशांत के भाई राहुल ने बताया कि प्रशांत फोर्स में भर्ती होकर देश सेवा करना चाहता था। जिसके लिए वह अभी से तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें