फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: कोहरे से वायु गुणवत्ता भी पहुंची बेहद खराब श्रेणी में

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। कोहरे की शुरूआत होने व हवा की गति कम होने से बुलंदशहर की वायु गुणवत्ता सूचकांक फिर बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई है। शनिवार को शहर का 325 तो खुर्जा का 299 औसत एक्यूआई मापा गया।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से बुलंदशहर और खुर्जा की वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में चल रही थी। शुक्रवार को शहर का औसत एक्यूआई 282 मापा गया, जो शनिवार को 43 अंक बढ़कर 325 पर पहुंच गया। एक्यूआई बढ़ने से एक बार फिर शहर की हवा बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई। लोगों को आंखों में जलन जैसी समस्या का सामना करना पड़ा।
शनिवार को जिला चिकित्सालय में एक ने सांस लेने में परेशानी व 32 ने आंखों में जलन की समस्या बताई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने बढ़ते एक्यूआई के चलते ग्रेप के तीसरे चरण की पाबंदी लागू कर दी है।
विज्ञापन

इससे गैर-जरूरी निर्माण, विध्वंस कार्य, पत्थर तोड़ने और खनन गतिविधियों पर रोक रहेगी। दिल्ली समेत एनसीआर में बीएस तीन के पेट्रोल संचालित और बीएस चार के डीजल संचालित चार पहिया वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। साथ ही दिल्ली में डीजल से संचालित पुराने मालवाहक वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी बुलेटिन में शनिवार को बुलंदशहर का 325 तो खुर्जा का 299 औसत एक्यूआई मापा गया। बुलंदशहर देश के 251 प्रदूषित शहरों में 12वें नंबर पर और खुर्जा 17वें नंबर पर रहा।
विज्ञापन


Iकोहरा व हवा की गति कम होने के कारण एक्यूआई में बढ़ोतरी हुई है। - विमल कुमार, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्डI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें