फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: रात में अहार व ऊंचागांव में बूंदाबांदी, दिन में निकली चिलचिलाती धूप

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। अहार और ऊंचागांव क्षेत्र में बुधवार देर रात बूंदाबांदी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी। चिलचिलाती धूप और पूरे दिन तेज हवा से लोग परेशान रहे। मौसम वैज्ञानिक लगातार तापमान में उतार-चढ़ाव की संभावना जता रहे हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 38 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। ऐसे मौसम के बीच दोपहर के समय बाजारों व सड़कों पर आवाजाही कम रही। आर्द्रता 18 फीसदी और हवा की गति 20 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रही। वहीं, कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. विवेकराज का कहना है कि बार-बार बदल रहे मौसम को लेकर स्थिति साफ नहीं हो रही है। संभावना है कि आगामी कुछ दिनों तक तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। किसानों को चाहिए कि वह जल्द से जल्द अपनी गेहूं की फसल को उठा लें। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

किसान गेहूं की फसल समेटने में जुटे
लगातार बदल रहे मौसम के मिजाज को देखते हुए किसान अपनी गेहूं की फसल को समेटने में जुटे हैं। किसान नरेंद्र सिंह, धर्मवीर सिंह और मुनेश का कहना है कि बार-बार रहे मौसम के मिजाज को देखकर लग रहा है कि कब क्या हो जाए। ऐसे में इस समय किसान फसल को समेटने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें