फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इम्यूनिटी बूस्टर ड्रैगन फ्रूट की खेती पर ढाई लाख की छूट

Thu, 22 Jul 2021 11:32 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

  • इयूनिटी बूस्टर ड्रैगन फ्रूट 500 रुपये किलो तक बिकता है
  • एक बार पेड़ लगाने पर यह 40 साल तक फल देता है
विज्ञापन
ड्रैगन फ्रूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के किसान अब ड्रैगन फ्रूट की खेती करेंगे। सरकार ऑनलाइन पंजीकरण कराने वाले किसानों को एक हेक्टेयर में कुूल लागत का 50 फीसदी यानी ढाई लाख रुपये का अनुदान भी देगी। सत्रह महीने में इसके पेड़ पर फल आना शुरू हो जाएगा। इयूनिटी बूस्टर ड्रैगन फ्रूट 500 रुपये किलो तक बिकता है। एक बार पेड़ लगाने पर यह 40 साल तक फल देता है। प्रदेश सरकार आने वाले समय में ड्रैगन फ्रूूट महोत्सव भी मनाएगी ताकि किसानों की आमदनी दोगुनी होगी।

विज्ञापन


एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना में जिले में दो हेक्टेयर में ड्रैगन फ्रूट की खेती कराने का लक्ष्य मिला है। जिला उद्यान अधिकारी डॉ. धीरेन्द्र सिंह बताते हैं कि पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर किसानों का चयन किया जाएगा। अनुदान राशि सीधे चयनित किसान के बैंक खाते में जाएगी। ड्रैगन फ्रूट की खेती के लिए सीमेंट के खंभों की जरूरत होती है।बरसात को छोड़कर पूरे साल ड्रैगन फ्रूट के पौधे लगाए जा सकते हैं। अमेरिका, वियतनाम और थाईलैंड, मलेशिया जैसे देशों में इसकी खेती होती है। गुजरात, यूपी, एमपी, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र में भी इसकी खेती होने लगी है।

मधुमेह रोगियों और दिल के लिए रामबाण
ड्रैगन फ्रूट डायबिटीज, अस्थमा, कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए रामबाण होता है। इसमें कैलोरी होती है और यह एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भी भरपूर होता है। इसके अलावा यह विटामिन से लेकर कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन और सोडियम जैसे खनिजों से भरपूर होता है।
विज्ञापन


अमरूद और गेंदा पर भी छूट
जिले में सात हेक्टेयर में अमरूद और 10 हेक्टेयर भूमि में आम लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। चार हेक्टेयर में गेंदा की खेती करने के लिए भी लक्ष्य जारी किया है। इच्छुक किसान विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें