फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजगर स्कूल के अंदर, बच्चे बाहर

Wed, 05 Oct 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
क्लासरूम में निकला अजगर और बाहर सड़क पर बैठकर पढ़ते बच्चे। - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
अनीवास गांव के जूनियर हाई स्कूल में अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। बच्चे क्लास में जाते ही चीखते हुए बाहर निकल पड़े। स्कूल के शिक्षकों ने अजगर निकलने की सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम के मौके पर आने और अजगर के पकड़ने तक बच्चों ने स्कूल के बाहर सड़क पर बैठकर पढ़ाई की।
विज्ञापन


बुधवार सुबह प्राथमिक विद्यालय अनीवास में कक्षा सात बच्चों ने बेंच के पीछे अजगर देखा तो वह चीखते-चिल्लाते हुए क्लास के बाहर दौड़ पड़े। करीब चार फुट लंबा अजगर स्कूल के पीछे स्थित जंगल से क्लास में आ गया था। प्रधान अध्यापिका कुसुम शर्मा ने स्कूल में अजगर निकलने की जानकारी एनपीआरसी व बीआरसी पर को दी।

एबीआरसी तेजप्रकाश शर्मा मौके पर पहुंचे और वन विभाग को मामले की जानकारी दी गई। वनकर्मिंयों ने अजगर को जंगल में ले जाकर सुरक्षित छोड़ दिया। इस दौरान शिक्षिकाओं ने बच्चों को  स्कूल परिसर के बाहर रोड पर बैठाकर पढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें