शहर की परिधि में रिंग रोड का निर्माण बुलंदशहर विकास प्राधिकरण (बीडीए) कराएगा। डीएम ने आठ अक्तूबर को रिंग रोड के निर्माण के संबंध में प्राधिकरण के अफसरों की मीटिंग बुलाई है। 29 सितंबर को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के सामने रिंग रोड का प्रस्ताव रखा गया था। प्रस्ताव के क्रम में केंद्रीय मंत्री ने प्रशासन को रिंग रोड की डीपीआर बनाने का आदेश दिया था।
डीएम ने बुलंदशहर विकास प्राधिकारी के वीसी शैलेंद्र चौधरी को रिंग रोड की डीपीआर बनाने का आदेश दिया है। आठ अक्तूबर को इस संबंध में डीएम ने प्राधिकरण के अफसरों को मीटिंग के लिए बुलाया है। रिंग रोड पर कितना खर्च होगा और कहां-कहां से गुजरेगा इसी मीटिंग में तय होना है।
रिंग रोड का निर्माण होने से शहर को जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी। बता दें कि शहर में जाम बड़ी समस्या है। जाम की समस्या से निजात के लिए रिंग रोड का वजूद में आना बेहद जरूरी है।
डीएम ने मांगी डीपीआर
बुलंदशहर विकास प्राधिकरण के वीसी को डीपीआर बनाने का आदेश दे दिया गया है। डीपीआर जल्द ही सड़क एवं परिवहन मंत्रालय को भेज दी जाएगी। रिंग रोड बनने से शहर में जाम की समस्या का निपटारा हो जाएगा। फिलहाल शहर में जाम बड़ी समस्या है। - डीएम, आंजनेय कुमार सिंह