फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार और सात लाख न मिलने पर तोड़ा रिश्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
कार और सात लाख न मिलने पर तोड़ा रिश्ता
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर क्षेत्र की एक युवती के साथ रिश्ता तय करने के बाद युवक पक्ष ने दहेज में कार और सात लाख रुपये की मांग कर दी। मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने रिश्ता तोड़ दिया गया। आरोपी पक्ष ने रिश्ता तय होने के दौरान दिया गया सामान भी वापस नहीं किया। एसएसपी के निर्देश पर नगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बीते दिनों नगर के मोहल्ला शांतिनगर भूड़ की एक महिला ने अपनी पुत्री के साथ पुलिस कार्यालय पहुंचकर एसएसपी को शिकायती पत्र दिया था। महिला ने बताया था कि उसने अपनी पुत्री का रिश्ता गांव ताजपुर सराय के युवक के साथ तय किया था। रिश्ता तय होने के बाद करीब दो लाख रुपये का सामान युवक पक्ष को दिया गया था।28 नवंबर 2021 को शादी की तिथि तय हुई थी। शादी से कुछ दिन पहले ही युवक पक्ष ने दहेज में कार और सात लाख रुपये की डिमांड की जा रही थी। इंकार करने पर युवक पक्ष ने रिश्ता तोड़ दिया। एसएसपी के निर्देश पर नगर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नगर कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर गांव ताजपुर सराय के हुमायूं और सुल्ताना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें