फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आश्रयस्थल में गायों को नहीं मिल रहा चारा, डीएम ने लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
आश्रयस्थल में गायों को नहीं मिल रहा चारा, डीएम ने लगाई फटकार
विज्ञापन

बुलंदशहर। गांव दौलताबाद में संचालित अस्थाई गो आश्रय स्थल में गोवंशों को पर्याप्त चारा न मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने मामले में एडीएम वित्त के निर्देशन में एक जांच कमेटी गठित की और एक सप्ताह में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बुधवार को डीएम चंद्रप्रकाश सिंह ने लखावटी ब्लॉक के गांव दौलताबाद में संचालित अस्थाई गो आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान गोशाला में कुल 594 गौवंश संरक्षित होने की जानकारी दी गई। गोवंशों की संख्या के सापेक्ष गोशाला में पर्याप्त मात्रा में भूसा नहीं मिला। साथ ही गौवंश भी कमजोर मिले। गोवंशों के लिए हरे चारेे की व्यवस्था भी नहीं थी। जब गोवंशों के चिकित्सकों द्वारा उपचार करने की जानकारी की गई तो पंजिका भी गायब मिली। गोवंशों की देखभाल और चारा आपूर्ति में लापरवाही पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। मौके पर उपस्थित ब्लॉक स्तर के अधिकारियों एवं पशु चिकित्साधिकारी को सख्त चेतावनी दी कि गायों के उपचार में लापरवाही न बरती जाए। गौशाला में पायी गयी कमियों एवं इस गौ आश्रय स्थल को आवंटित किये गये धन के सापेक्ष व्यवस्थाएं उपलब्ध न होने के कारण जांच के लिए अपर जिलाधिकारी वित्त की अध्यक्षता में एक जांच कमेटी का गठन किया। अब जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें