फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: डीएम साहब.. नाली निर्माण न होने से हो रहा जलभराव

विज्ञापन
सिकंदराबाद संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम से जलभराव की समस्या के समाधान की मांग करते एसडीएम कॉलोन
विज्ञापन
डीएम साहब प्रस्ताव पास होने के बाद भी पालिका नाली का निर्माण नहीं करा रही है। बार-बार शिकायत पर सभासद सिर्फ आश्वासन देते हैं। जलभराव की वजह से लोगों को आने-जाने में बहुत परेशानी हो रही है। यह शिकायत एसडीएम कालोनी के लोगों ने संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान डीएम श्रुति को दी और समाधान की मांग की। जिले की सातों तहसील में कुल 150 लोगों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। इनमें से मौके पर केवल 27 ही शिकायतों का निस्तारण किया जा सका।
विज्ञापन

शनिवार को जिले की सातों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम श्रुति और एसएसपी श्लोक कुमार ने सिकंदराबाद तहसील में लोगों की शिकायतें सुनीं। जबकि अन्य तहसीलों में एडीएम व एसडीएम ने शिकायतें सुनकर निस्तारण के आदेश दिए। खुर्जा तहसील परिसर में मेरठ मंडल के अपर आयुक्त अमित सिंह की अध्यक्षता में लोगों की शिकायतें सुनीं गईं।
किसान संजीव सैनी ने अपर आयुक्त को शिकायत दी कि पहासू रोड पर करीब दस से 12 किसानों की 100 बीघा खेती की जमीन है। उसके बाहर एक कॉलोनाइजर कॉलोनी काट रहा है। जिससे खेतों का रास्ता बंद हो गया है। जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने उनसे अभद्रता की। गांव आसिफपुर निवासी तहसीन ने बताया कि गांव में कुछ लोग नशीला पदार्थ बेचते हैं, कई बार शिकायत के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन

इस पर अपर आयुक्त ने सीओ को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। सिकंदराबाद तहसील में डीएम श्रुति को शिकायत देकर एसडीएम कालोनी निवासी डॉ. निगम कुमार, विनोद कुमार और राजीव कुमार ने बताया कि कालोनी में पानी निकासी की व्यवस्था न होने से जलभराव हो रहा है। जलभराव के कारण रास्ते से निकला मुश्किल हो गया है। डीएम ने नगर पालिका अधिकारियों को निर्देश दिए कि तत्काल समस्या का समाधान कराया जाए।
सदर तहसील में एसडीएम नवीन कुमार, अनूपशहर तहसील में एसडीएम प्रियंका गोयल, शिकारपुर तहसील में एसडीएम दीपक पाल, स्याना तहसील में एडीएम प्रशासन डॉ. प्रशांत कुमार और तहसील डिबाई में सीडीओ कुलदीप मीणा की अध्यक्षता में लोगों की शिकायतें सुनीं गईं। डीएम श्रुति ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया जाए।
विज्ञापन


तहसील


प्राप्त

निस्तारित
सिकंदराबाद

29

03
बुलंदशहर

23

05
खुर्जा

14

01
अनूपशहर
11

02
स्याना


35

05
शिकारपुर

19

09
डिबाई


19

02
कुल


150

27
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें