बुलंदशहर में मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला चिकित्सालय परिसर की शनिवार शाम बिजली गुल हो गई। बिजली गुल होने पर मेडिकल वार्ड और इमरजेंसी वार्ड में अंधेरा छा गया। हालांकि मरीजों की संख्या कम रही।
बुलंदशहर में मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला चिकित्सालय परिसर की शनिवार शाम बिजली गुल हो गई। बिजली गुल होने पर मेडिकल वार्ड और इमरजेंसी वार्ड में अंधेरा छा गया। हालांकि मरीजों की संख्या कम रही। किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जिला चिकित्सालय से इमरजेंसी वार्ड को नए भवन में शिफ्ट किया जा चुका है। केवल मेडिकल वार्ड में मरीज भर्ती किए जा रहे है। शनिवार शाम पांच बजे बिजली गुल हो गई। जिसके बाद कुछ ही देर में इन्वर्टर भी जवाब दे गया। करीब तीन घंटे तक मेडिकल वार्ड और इमरजेंसी वार्ड में अंधेरा छाया रहा। ऐसे में स्टाफ को भी मोबाइल की टॉर्च जलाकर कार्य करना पड़ा। जिसका एक तीमारदार ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
जिला चिकित्सालय के प्रभारी सीएमएस डॉ. प्रदीप राणा ने बताया कि केबल खराब हो गया था। जिसे बदलवाया जा रहा है। केबिल बदलने में समय लगा। केबल बदल जाने के बाद आपूर्ति बहाल करवा दी गई।