चोला। चोला रेलवे स्टेशन पर मुरी, महानंदा एक्सप्रेस के ठहराव की मांग को लेकर दैनिक यात्रियों ने गांगरौल हाल्ट पर प्रदर्शन किया। मांग पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी।
दैनिक यात्री पवन, पुष्पेंद्र, धर्मेंद्र, बीरन, बीरबल, सलमान, मंसूर अली, नीरज, कुलदीप, बाबू, सत्यवीर आदि ने बताया कि बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में नौकरी करते हैं और वह ट्रेन से आते जाते हैं। क्षेत्र के किसान भी अपने उत्पाद दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में लेकर जाते हैं। कोरोना कॉल से पूर्व मुरी एक्सप्रेस सुबह छह बजे वापसी में शाम में पांच चोला स्टेशन पर रुकती थी। महानंदा एक्सप्रेस सुबह में आठ बजे वापसी में शाम में छह बजे चोला स्टेशन पर रुकती थी। कोरोना कॉल में दोनों ट्रेनों का चोला स्टेशन पर ठहराव बंद कर दिया गया। कोरोना कॉल की समाप्ति के बाद भी दोनों ट्रेनों का ठहराव नहीं किया गया। इससे दैनिक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया कि वह इस संबंध में पत्र लिखकर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, रेलवे अफसरों के अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मांग कर चुके हैं। लेकिन किसी भी स्तर पर उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया। चेतावनी दी यदि जल्द ही दोनों ट्रेनों का ठहराव चोला स्टेशन पर नहीं किया गया तो वह अनिश्चितकालीन धरना देंगे।
राजपूत सभा के अध्यक्ष ने भी धरने पर बैठने की दी चेतावनी
चोला। राजपूत सभा के जिलाध्यक्ष फूल सिंह सोलंकी ने कहा कि रेलवे विभाग क्षेत्र के दैनिक यात्रियों की अनदेखी कर रहा है। इससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यदि चोला स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव नहीं किया गया तो वह भी दैनिक यात्रियों के साथ धरना देंगे। वही इस संबंध में प्रधानमंत्री, रेलवे मंत्री से क्षेत्र के लोगों के साथ मिलकर अपनी मांग रखेंगे। हम जल्दी ही अनिश्चितकाल धरना देने की तैयारी करेंगे।
राजपूत सभा के अध्यक्ष फूल सिंह सोलंकी ने बताया की यह सरकार की दैनिक यात्रियों की व्यवस्था के लिए बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण कदम रहा है कि पूर्व में दोनों ट्रेनों का स्टॉपेज होने के बाद और कोरोना काल समाप्ति के बाद स्टॉपेज ही खत्म कर दिया। इन क्षेत्र के लोगों को स्टॉपेज खत्म होने से बहुत समस्या का सामना करना पड़ता है दूसरी जगह ट्रेन पकड़ने के लिए जाने पर पैसा भी अधिक खर्च होता है और समस्या भी होती है प्रदर्शन करने वाले दैनिक यात्रियों के नाम पवन पुष्पेंद्र धर्मेंद्र बीरन बीरबल सलमान मंसूर अली नीरज कुलदीप बाबू सत्यवीर आदि हैं।