फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: काली नदी की सफाई कराने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

विज्ञापन
कलक्ट्रेट पर अ​धिकारी को प्रदर्शन के दौरान अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपते भाकियू महाश​क्ति के कार
विज्ञापन
बुलंदशहर। काली नदी की सफाई कराने और ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे पर कट देने समेत अन्य मांगों को लेकर किसानों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। साथ ही चेतावनी दी कि मांग पूरी न होने पर वह अनिश्चितकालीन धरना देने को मजबूर होंगे। भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन भी भेजे।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि नदी की हालत लगातार दयनीय होती जा रही है। उनकी मांग है कि नदी को प्रदूषण मुक्त किया जाए। साथ ही इसकी सफाई कराकर दोनों ओर पौधे रोपित किए जाए। ऐसा होने पर काली नदी का अस्तित्व बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जिले से जेवर एयरपोर्ट से स्याना तक ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण कराया जा रहा है। इस पर शिकारपुर-बदायूं मार्ग, बुलंदशहर-अनूपशहर मार्ग और बुलंदशहर-स्याना मार्ग पर कट दिया जाए ताकि जिले के लोगों को भी इसका लाभ मिल सके।
उन्होंने हाईवे के लिए अधिग्रहित की गई जमीन का मुआवजा भी बढ़ाकर देने की मांग करते हुए कहा कि ऐसा हुआ तो किसान अपना आंदोलन समाप्त कर देंगे। उन्होंने बताया कि एक मांग यह भी है कि स्मार्ट मीटर के बिल माफ किए जाएं। यह बिल गलत बनाए गए हैं। उन्होंने चकबंदी विभाग में किसानों को परेशान करने समेत कई तरह के गंभीर आरोप लगाए। इस दौरान चंचल शर्मा, संगीता सिंह, परमेश्वरी चौधरी, एनसीआर अध्यक्ष नरेश प्रधान, बंटी लोधी आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें