फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: आठ बीघे में काटी जा रही दो अनधिकृत काॅलोनी की ध्वस्त

विज्ञापन
बीसा कालोनी में अन​धिकृत कालोनी को ध्वस्तीकरण करता प्रा​धिकरण का बुलडोजर। स्रोत : प्रा​धिकरण
विज्ञापन
बुलंदशहर। बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण के सचल प्रवर्तन दल ने मंगलवार को नगर क्षेत्र में कार्रवाई के लिए अभियान चलाया। इस दौरान सचल प्रवर्तन दल ने बीसा काॅलोनी क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर करीब आठ बीघा भूमि में काटी जा रही दो अनधिकृत काॅलोनी को ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन

प्राधिकरण सचिव ज्योत्सना यादव ने बताया कि अनधिकृत काॅलोनियों एवं अवैध निर्माण की सूचना मिलने पर सचल प्रवर्तन दल को कार्रवाई के लिए समय-समय पर भेजा जाता है। मंगलवार को सचल प्रवर्तन दल को नगर की बीसा काॅलोनी क्षेत्र में भेजा गया। काॅलोनी में मोहम्मद असलम द्वारा करीब तीन बीघा भूमि पर और बीसा काॅलोनी के पीछे बंबे के पास शादाब द्वारा करीब पांच बीघा भूमि पर अनधिकृत काॅलोनी काटी जा रही थी। दोनों काॅलोनियों के संचालक को पूर्व में नोटिस जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

अनधिकृत काॅलोनी में प्लाटिंग किए जाने पर मंगलवार को सचल प्रवर्तन दल ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें