फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: किसान पर जानलेवा हमला, ब्लैकमेल कर मांग रहे दो लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सलेमपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते दिनों दो आरोपियों ने अपने एक साथी युवक की अश्लील फोटो व वीडियो बना ली। जिन्हें वायरल करने की धमकी देकर आरोपियों ने कुछ नकदी भी हड़प ली। अब आरोपी दो लाख रुपये और मांग रहे हैं। पीड़ित युवक की पत्नी की शिकायत पर न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने बीते दिनों न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय के न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनके पति का पैतृक गांव सलेमपुर थाना क्षेत्र में है, जहां उनका पैतृक घर व कृषि भूमि है। जहां, पीड़िता का पति खेतीबाड़ी करता है। 16 अगस्त 2023 को पीड़िता का पति अपने खेतों पर गया तो वहां गांव के मोंटी और अनुज ने प्रार्थिया के पति को शराब पिलाई और उसके सारे कपड़े उतारकर नंगा करके ट्यूबवेल की हौदी में फेंक दिया। साथ ही उसके पति के नंगे फोटो खींच लिए। आरोपियों ने तीन दिन बाद यानि 21 अगस्त 2023 की रात करीब साढ़े आठ बजे पीड़िता का पति दिनेशपाल खेतों में पानी लगा रहा था। तभी मोंटी, ब्रिजेश, बिट्टू और अनुज ने पीड़िता के पति के साथ गाली-गलौज कर मारपीट कर दी। साथ ही पीड़िता की तहेरी सास और गांव के अन्य लोगों ने प्रार्थी के पति को उन लोगों से बचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने उनकी कार के शीशे तोड़ दिए, साथ ही कार में रखे 10 हजार रुपये भी निकाल लिए। इसके बाद 22 अगस्त 2023 को आरोपियों ने प्रार्थिया के देवर वीपी सिंह एडवोकेट के मोबाइल पर प्रार्थिया के पति के अश्लील फोटो भेजकर धमकी दी कि अगर पुलिस को सूचना दी तो ये फोटो इंटरनेट पर वायरल कर देंगे। आरोपी अब दो लाख रुपये की नकदी और रास्ते के लिए जमीन की मांग कर रहे हैं। सीओ शिकारपुर ने बताया कि मामले में न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांचकर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें