चोला। बंटवारे के विवाद में परिवार के लोगों ने गांव बूचा नगर निवासी दुर्गेश सिंह पर जानलेवा हमला करते हुए उसकी हत्या की कोशिश की। पुलिस ने पीडि़त की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
दुर्गेश सिंह ने बताया कि वह एक गरीब किसान है। बंटवारे को लेकर परिवार के अन्य लोग आए दिन उसके साथ लड़ाई झगड़ा करते रहते हैं। एक अक्तूबर की रात में करीब दस बजे अजीत, रविंद्रपाल, कुमरेश हाथों में लाठी, डंडें, धारदार हथियार लेकर घर में घुस आए और उसके साथ मारपीट करते हुए लहूलुहान कर दिया। रस्सी से उसका गला घोंटकर हत्या की कोशिश की। शोर सुनकर पहुंचे पड़ोसियों के पहुंचे पड़ोसियों ने उक्त लोगों से उसकी जान बचाई। उक्त सभी लोग बंटवारा नहीं करने पर भविष्य में जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। थाना प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि पीडि़त की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी गई है। संवाद