फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: डेरी संचालक पर किशोरी से दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा। देहात थाना क्षेत्र निवासी डेरी संचालक पर किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले में पुलिस ने जांच करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही किशोरी के बयान भी दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन


किशोरी के चाचा ने बताया कि उनकी 15 साल की भतीजी 30 अगस्त की सुबह एक गांव में डेरी पर दूध लेने के लिए गई थी। आरोप है कि डेरी संचालक रिंकू उर्फ राजीव ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
इसके बाद पीड़िता डर गई और परिजनों को कुछ नहीं बताया। वह कुछ दिनों से डरी सहमी रहने लगी और दूध लेने जाने से मना करने लगी। दो दिन पहले परिजनों ने पीड़िता से कारण पूछा तो वह रोने लगी। इसके बाद उसने परिजनों को आपबीती बताई। सीओ खुर्जा। पूर्णिमा सिंह ने बताया कि आरोपी रिंकू के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें