फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान दिसंबर के अंत तक करवा लें फसलों का बीमा

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान दिसंबर के अंत तक करवा लें फसलों का बीमा
विज्ञापन

बुलंदशहर। रबी की फसलों के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू की गई है। योजना का लाभ लेने के लिए अंतिम तिथि 31 दिसंबर निर्धारित है। यह बीमा योजना स्वैच्छिक है। यदि किसानों को इसका लाभ नहीं लेना है तो बैंक को लिखकर देना होगा कि वह इस योजना का लाभ नहीं लेना चाहते हैं। यदि बैंक के ऋणी किसान लिखकर नहीं देते हैं तो यह माना जाएगा कि वह फसल बीमा करवाना चाहते हैं और उनकी प्रीमियम राशि उनके खाते से काट ली जाएगी।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक धनंजय सिंह ने बताया कि रबी फसल के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत अधिसूचित फसलों का बीमा ऋणी और गैर ऋणी किसानों के लिए लागू किया गया है। बैंक से ऋण लेने वाले ऋणी किसान बीमा योजना की समाप्ति के हफ्ते भर पहले अपने संबंधित बैंक में जाकर यह लिखित रूप में दे सकते हैं कि वह अपनी फसल का बीमा नहीं कराना चाहता। ऐसे किसान जिन्होंने बैंकों से ऋण नहीं लिया है, वह भी अपनी फसल का बीमा करवा सकते हैं। यदि कोई किसान फसल का बीमा करवाना चाहता है वह अपने नजदीकी जनसुविधा केंद्र पर अपने वास्तविक बोए हुए क्षेत्रफल की पुष्टि के लिए स्वप्रमाणित लिखित प्रमाणपत्र देना होगा। इसके अलावा खतौनी, आधार कार्ड और बैंक की पासबुक की छायाप्रति लगानी होगी। धनन्जय सिंह ने यह भी बताया कि फसल बीमा की प्रति हेक्टेयर प्रीमियम दर भी जारी कर दी हैं। इनमें गेहूं के लिए 997.39 रुपये, जौ के लिए 588.90 रुपये, चना के लिए 892.71 रुपये, मटर के लिए 1326.40 रुपये, मसूर के लिए 859.68 रुपये और सरसों के लिए 697.86 रुपये प्रति हेक्टेयर निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें