फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंट-भट्टे पर मारपीट व छेड़छाड़ प्रकरण में थाना प्रभारी लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
ईंट-भट्टे पर मारपीट व छेड़छाड़ प्रकरण में थाना प्रभारी लाइन हाजिर
विज्ञापन

खुर्जा। देहात थाना क्षेत्र के गांव में स्थित ईंट-भट्टा पर गत बुधवार शाम को बदमाशों ने मुनीम और महिलाओं के साथ मारपीट की। मामले में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप सामने आया था। जांच में थाना पुलिस पर रुपये लेन-देन की संलिप्तता पाई गई है। एसएसपी ने प्रकरण में खुर्जा देहात थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन

मुनीम ने आरोप लगाया था कि कुछ दबंग प्रवृत्ति के लोग जमीन को लेकर काफी समय से परेशान कर रहे थे। इस मामले में थाना पुलिस से भी शिकायत की गई थी, जिसमें कोई कार्रवाई नहीं की गई। गांव निवासी कुछ लोग भट्टे को अपनी जमीन बताकर वहां से उद्योग बंद करने की धमकी दे रहे थे। बुधवार शाम को भट्टे पर काम बंद हो गया था। गांव में रहने वाले लगभग 15-20 लोग आए और जबरन वहां से दफ्तर हटाने का दबाव बनाने लगे। विरोध करने पर उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। वहीं बचाव में भट्टे पर कार्यरत मजदूर वहां आए। इसमें आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की। इसके बाद पुलिस को शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस मामले में गुरुवार को एसएसपी बुलंदशहर से शिकायत की गई। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच शुरू की गई, जिसमें आरोपियों के साथ पुलिस की संलिप्तता पाई गई थी। इसको लेकर थाना खुर्जा देहात प्रभारी राजेंद्र कुमार को लाइन हाजिर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें