फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायालय परिसर में पुलिस को चकमा देकर अभिरक्षा से भागा वाहन चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यायालय परिसर में पुलिस को चकमा देकर अभिरक्षा से भागा वाहन चोर
विज्ञापन

बुलंदशहर। न्यायालय परिसर में मंगलवार को शाम चार बजे बीबीनगर पुलिस को चकमा देकर वाहन चोरी का आरोपी ललित फरार हो गया। देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। एसएसपी ने उसकी गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों को लगाया है।
बीबीनगर पुलिस ने सोमवार रात मोहल्ला ब्रह्म दरवाजा निवासी ललित और उसके साथी अभिषेक को गिरफ्तार किया था। उनके पास से चोरी की छह बाइक बरामद की थी। पेशी के लिए एक दरोगा और दो सिपाही दोनों को लेकर मंगलवार को जिला न्यायालय पहुंचे थे। शाम करीब 4 बजे एक ललित पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। आरोपी के फरार होने की जानकारी दरोगा और सिपाहियों ने आला अफसरों को दी। सूचना मिलते ही अफसर नगर कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। देर शाम तक आरोपी का कहीं सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन

तीन टीमों का किया गठन, खंगाले सीसीटीवी
आरोपी ललित की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी ने एसओजी समेत तीन टीमों का गठन किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।
पुलिसकर्मियों पर गिर सकती है गाज
लापरवाही बरतने पर आरोपी के साथ आए उपनिरीक्षक और दो सिपाहियों पर गाज गिरना तय माना जा रहा है। हालांकि देर शाम तक कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।
2019 में इसी तरह भागा था सांवल
पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय परिसर से किसी आरोपी के भागने की यह पहली घटना नहीं है। वर्ष 2019 में सांवल नाम का आरोपी न्यायालय परिसर से ही पुलिस को चकमा देकर भाग निकला था। उसे तीन साल बाद हाल ही में एसओजी ने गुजरात से गिरफ्तार किया। वह वहां अपना नाम बदलकर रह रहा था। उसके ऊपर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
विज्ञापन

न्यायालय परिसर में पुलिस अभिरक्षा से एक वाहन चोर भाग निकला है। उसकी तलाश में 3 टीमों को लगाया गया है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - श्लोक कुमार, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें