फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या

Tue, 27 Sep 2016 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
gun
विज्ञापन

विज्ञापन
नगर क्षेत्र के मदार दरवाजा मोहल्ला निवासी एक युवक की रंजिश में गांव हसनगढ़ में गोली मारकर हत्या कर दी गई । बताया गया कि उसकी गांव में दूसरे पक्ष से किसी बात पर झगड़ा हुआ था। गोलीबारी में युवक के सीने में गोली लगी और जिला अस्पताल लाते समय उसकी मौत हो गई।

खुर्जा शहर के मदार दरवाजा मोहल्ला निवासी नईम (32) पुत्र फैयाद मंगलवार शाम किसी काम से गांव हसनगढ़ गया हुआ था। नईम की हसनगढ़ में किसी व्यक्ति से किसी बात पर झगड़ा हो गया। इस दौरान फायरिंग हुई और एक गोली नईम के सीने में लगी। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे तत्काल खुर्जा के जटिया अस्पताल और फिर कैलाश अस्पताल लेकर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने नईम को जिला अस्पताल रेफर    कर दिया।  जब परिजन नईम को लेकर खुर्जा से जिला अस्तपाल आ रहे थे, तो रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। खबर लिखे जाने तक मामले में रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई थी। उधर, पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में लग गई है। एसपी देहात पंकज कुमार पांडेय का कहना हे कि मामला रंजिश का है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें