फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमकाकर किशोरी से छह महीने तक रेप

Sat, 21 Nov 2015 11:51 PM IST
अमर उजाला, खानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे में शादीशुदा युवक जान से मारने की धमकी देकर किशोरी से छह माह तक रेप करता रहा।
विज्ञापन


शुक्रवार शाम अचानक उल्टी होने लगी तो किशोरी ने परिजनों को आपबीती बताई। किशोरी के चाचा ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।


किशोरी के चाचा ने पुलिस को बताया कि उसकी 16 वर्षीय भतीजी को शुक्रवार शाम अचानक उल्टी होने लगी। डॉक्टर ने परिजनों को बताया कि वह छह माह की गर्भवती है।
विज्ञापन


इस संबंध में जब भतीजी से पूछा तो उसने रोते हुए बताया कि मोहल्ले का नन्ना छह माह से उसके साथ रेप कर रहा था।

किसी को बताने पर वह उसे जान से मारने की धमकी देता था। इसके चलते वह चुप रही। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी नन्ना के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


आरोपी फरार है। किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है।

रेप की कोशिश में रिपोर्ट दर्ज
देहात थाना पुलिस ने महिला से रेप की कोशिश के आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।

देहात क्षेत्र के गांव निवासी महिला घर में अकेली थी। आरोप है कि गांव का ही एक युवक घर में घुसकर महिला से रेप की कोशिश की।

पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ आरएल निरंजन ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।

पुरानी रंजिश के चलते इस तरह का आरोप महिला ने लगाया है। फिर भी घटना की जांच की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें