फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता जागरूकता में जुटे युवा

Fri, 11 Nov 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
मतदाता जागरूकता के लिए बृहस्पतिवार को पूरा यूथ सड़क पर आ गया। जागरूकता रैली निकाली। स्कूल-कॉलेजों में प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर लोगों को वोटिंग के  जागरूक किया।
सिकंदराबाद के गांव गेसूपुर स्थित महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने गुरूवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली।

रैली में छात्र-छात्राओं ने तख्तियों पर लिखे अनेक स्लोकन के माध्यम से मतदाताओं को   जागरूक किया। और मतदान करने की अपील की। इस दौरान कॉलेज का समस्त स्टॉफ मौजूद रहा।गुलावठी के  डीएन इंटर कॉलेज में खंड स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
विज्ञापन


प्रतियोगिताओं में ब्लॉक के 9 विद्यालयों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के संचालक उमेश कुमार गोयल ने बताया कि पोस्टर प्रतियोगिता में मुफीद ए आम इंटर कॉलेज गुलावठी के उरुश अली को प्रथम, डीएन इंटर कॉलेज के तरूण चौधरी कोद्वितीय एवं बसंती देवी कन्या इंटर कॉलेज देवली की निदा को तीसरा स्थान मिला।

नारा प्रतियोगिता में मुफीद ए आम के सैय्यद मुफीद को प्रथम, डीएन इंटर कॉलेज के कार्तिक कुमार को द्वितीय, चौबीसा कन्या इंटर कॉलेज मोहाना की राधा शर्मा को तीसरा स्थान मिला। स्लोगन प्रतियोगिता में महारानी लक्ष्मीबाई कन्या इंटर कॉलेज की पायल को प्रथम, आर्य कन्या इंटर कॉलेज की तृप्ति गुप्ता को द्वितीय तथा चौबीसा कन्या इंटर कॉलेज मोहाना की मनी शर्मा को तीसरा स्थान मिला।

निर्णायक मंडल में सरिता अग्रवाल, राजेश कौशिक एवं अनीता बंसल शामिल रहे। नरौरा के इरिगेशन इंटर कॉलेज में ब्लाक स्तरीय ‘मतदाता जागरूकता एवं स्वच्छता’ विषय पर विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में डिबाई ब्लाक के 11 इंटर कालेजों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। े प्रधानाचार्य गजराज सिंह के संयोजकत्व एवं नोडल   

अधिकारी माध्यमिक शिक्षा रविंद्र सिंह की देखरेख में विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। स्लोगन प्रतियोगिता में साजिया गाजी ने प्रथम, तमन्ना ने द्वितीय व पूजा कुमारी ने तृतीय स्थान      प्राप्त किया। पेटिंग प्रतियोगिता में   प्रियंका ने प्रथम, भारती ने द्वितीय व हिमांशु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पेंटिंग द्वितीय ने प्रिया वर्र्मा, गुंजन राठौर व चारू कुशवाहा ने     प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहीं।


निर्णायक मंड़ल में नायब तहसीलदार तिमराज सिंह, ध्रुव नारायण चौधरी, शोभा गुप्ता, अंजुम तिवारी, अनिल कुमार  रहे ।

व्यवस्था में प्रधानाचार्य गजराज सिंह, प्रवेश कुमार गुप्ता, अजय कुमार गुप्ता, देवेंद्र सिंह निर्भय, देवराज सिंह रहे ।  खुर्जा में गांधी रोड स्थित जेएएस इंटर कॉलेज में  मतदाता जागरुकता एवं स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में खुर्जा-अरनिया विकास खंड के विभिन्न विद्यालयों के 150 से अधिक स्टूडेंटस ने भाग लिया प्रधानाचार्य डॉ. नरेश कुमार शर्मा ने चोट का महत्व बताया।
विज्ञापन


इस दौरान स्टूडेंटस ने मतदाता जागरुकता विषय पर नारे, स्लोगन, पेंटिंग के द्वारा प्रतिभा दिखाई। लेखन में सारिका, लोकेश और गीता, जबकि स्लोगन में विवेकशील बौद्ध, प्रियंका और मधुर शर्मा प्रथम, द्धितीय और तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें