फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहाने से होटल में बुलाकर किशोरी से रेप की कोशिश

Mon, 28 Dec 2015 11:29 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
खरीदारी के बहाने महिला के जरिए होटल में बुलाकर किशोरी के साथ एक युवक ने रेप की कोशिश की। किशोरी की चीख सुनकर दौड़े होटल कर्मियों से खुद को घिरता देख आरोपी भाग निकला।
विज्ञापन


पीड़िता की शिकायत पर नई मंडी पुलिस चौकी ने आरोपी को दबोच लिया है। किशोरी ने एक महिला समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

नगर कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि कोतवाली देहात की रहने वाली किशोरी को गांव की ही बबीता नामक महिला खरीदारी के बहाने बाजार लेकर आई थी।

बाजार में पहुंचकर महिला बहाने से किशोरी को रोडवेज बस अड्डे के पास एक होटल के कमरे में लेकर पहुंच गई, जहां पहले से पप्पू नामक युवक कमरे में मौजूद था।

बातचीत के दौरान आरोपी महिला थोड़ी में लौटकर आने की बात कहकर किशोरी को युवक के पास छोड़कर कमरे से निकल गई। किशोरी ने पुलिस को बताया कि थोड़ी देर बाद युवक उसके कपड़े उतारने लगा।

इसपर किशोरी ने विरोध किया। लेकिन आरोपी किशोरी के इस विरोध को दरकिनार कर रेप की कोशिश करने लगा। तभी किशोरी मौका पाकर चीखने लगी।

चीख की आवाज सुनकर होटलकर्मी मौके पर पहुंच गए। बाद में खुद को घिरता देख आरोपी मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस पीड़िता को कोतवाली लेकर आई।

इसके बाद नई मंडी पुलिस ने आरोपी पप्पू को गिरफ्तार कर लिया। नगर कोतवाल ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पप्पू और महिला बबीता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पप्पू को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


युवती के साथ छेड़छाड़ विरोध पर कपड़े फाड़े
छोटे भाई को स्कूल छोड़ने जा रही युवती के साथ मोहल्ले के ही तीन युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। जब पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट कर उसके कपड़े फाड़ डाले।

पीड़िता ने तीनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने शिकायत पर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला निवासी युवती ने बताया कि सोमवार सुबह वह अपने छोटे भाई को स्कूल छोड़ने के लिए जा रही थी।

तभी रास्ते में मोहल्ले के ही तीन युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर उन्होंने मारपीट करते उसके कपड़े फाड़ डाले। साथ ही पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें