फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर कुचलकर युवक की हत्या

Sun, 03 Jan 2016 10:53 PM IST
अमर उजाला, सिकंदराबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर हाईवे किनारे एक खाली प्लॉट में भारी वस्तु से कुचलकर एक युवक की हत्या कर दी गई। शव की पहचान छुपाने के लिए बदमाशों ने शव को जलाने की कोशिश भी की है।
विज्ञापन


पुलिस ने अधजला शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की पहचान यूनुस (30) के रूप में की गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर यूनुस के साथी को हिरासत में लिया है।

जानकारी के अनुसार रिसालदारान निवासी यूनुस (30) पुत्र यूसुफ रिक्शा चलाता था। शनिवार को वह घर से रिक्शा लेकर निकला था।

जब देर शाम तक नहीं लौटा तो परिजनों ने यूनुस की खोजबीन शुरू की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। रविवार सुबह बुलंदशहर हाईवे पर पलक होटल के पास एक खाली प्लॉट में अधजला शव ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। शव की पहचान यूनुस के रूप में की गई। पुलिस ने बताया कि युवक का सिर किसी भारी वस्तु से कुचला गया है। आसपास खून बिखरे पड़े थे।

हत्यारोपियों ने पहचान छुपाने के लिए शव को जलाने की भी कोशिश की है। यूनुस के पिता यूसुफ ने बताया कि यूनुस अक्सर रात को रिक्शा चलाता था। इसके कारण वह कभी-कभी घर नहीं लौटता था।
विज्ञापन


यूसुफ की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने यूनुस के साथी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पूछताछ के लिए यूनुस के साथी को हिरासत में लिया गया है।
श्योपाल सिंह, चौकी प्रभारी खुर्जा गेट

नशे की लत ने बना दिया था रिक्शा चालक
पीड़ित के पिता ने बताया कि यूनुस फर्नीचर का कारीगर था। पहले वह नोएडा में फर्नीचर की दुकान चलाता था। लेकिन नशे की लत के कारण यूनुस दुकान बंद हो गया।

भाइयों में सबसे बड़ा था यूनुस
यूसुफ ने बताया कि यूनुस तीन भाइयों अनीस, दानिश में सबसे बड़ा था। वह अविवाहित था। यूनुस की मौत की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें