फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक गोली लगने से घायल

Wed, 19 Apr 2017 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
विज्ञापन
मारकर हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 रंजिशन दो पक्षों में हो रही मारपीट, पथराव के दौरान बीच-बचाव के लिए पहुंचा युवक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला सराय झाझन निवासी शाबूदीन पुत्र शमशुदीन ने बताया कि रिसालदारान निवासी इरफान पुत्र कल्लू, व गद्दीवाडा निवासी बिल्लू पुत्र मुन्ना में रंजिश चली आ रही है।

मंगलवार को दोनों में मोहल्ला जमाईपुरा में झगड़ा हो गया। सूचना पर दोनों के परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। दोनों पक्षों में बीच-बचाव का प्रयास कर रहा जुबैर पुत्र शाबूदीन इरफान के तमंचे से चली गोली से गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


उसे उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर जुबैर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाल जितेंद्र कुमार ने बताया कि शाबूदीन की तहरीर पर इरफान, बिल्लू, अमिर, रिहान और हबीब के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें