फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने देवर पर लगाया रेप का आरोप

Tue, 21 Mar 2017 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने कोर्ट के आदेश पर ससुरालियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। महिला ने देवर पर रेप और ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता ने न्यायालय को बताया कि तीन जनवरी 2017 को वह घर पर अकेली थी। इसी बीच देवर आया और जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ रेप किया। पीड़िता के मुताबिक, शाम को जब ससुराली आए तो उसने आपबीती पति व सास को बताई।
विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि ससुरालियों ने उसकी बात नहीं सुनी। ससुरालियों ने देवर का पक्ष लेते हुए उसके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया। महिला ने मायके पहुंचकर परिजनों को आपबीती बताई।
विज्ञापन


मायके वालों ने ससुराल पहुंचकर मामले को शांत करने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उनसे भी मारपीट की। एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर पति समेत तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें