फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की हत्या कर शव खेत में फेंका

Sun, 06 Dec 2015 11:04 PM IST
अमर उजाला, ककोड़
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर जाट गांव में एक महिला की गला घोंटकर शव को खेत में पुआल के बीच छुपा दिया गया। रविवार को खेलने के दौरान बच्चों की नजर लाश पड़ी तो सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है। प्राथमिक जांच में पुलिस गला दबाकर हत्या की आशंका जता रही है।

ककोड़-सिकंदराबाद मार्ग पर सलेमपुर जाट गांव में सड़क किनारे महिपाल पुत्र मोहन का खेत है। खेत में पुआल पड़े हैं। रविवार सुबह महिपाल के बच्चे खेल रहे थे।

इसी दौरान उनकी नजर पुआल के बीच रखे कंबल पड़ी। कंबल से एक व्यक्ति का पैर बाहर निकल रहा था। इसपर बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद बड़ी संख्या में राहगीर जुट गए।
विज्ञापन


सूचना पर एसओ ककोड़ ब्रमेश यादव भी पहुंचे। पुलिस ने देखा कि करीब 30-32 वर्षीय महिला सूट-सलवार और ऊनी कार्डिगन पहन रखी थी। शरीर पर चोट के निशान नहीं थे।

लेकिन मुंह से खून रिस रहा था। इसके चलते पुलिस को आशंका है कि महिला की गला घोंटकर हत्या की गई है। शव के पास से कोई शिनाख्त संबंधी दस्तावेज नहीं मिला है। पुलिस ने अज्ञात शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

महिला की हत्या कर शव को पुआल में छिपाकर रखा गया था। शव की पहचान नहीं हो पाई है। शुरुआती जांच से लगता है कि महिला की हत्या गला दबाकर की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन

राजेश कुमार-एसपी सिटी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें