फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला मांगती थी लिफ्ट साथी लूट लेते थे कार

Wed, 20 Jul 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 पुलिस ने वाहन चोरों के एक गिरोह को मंगलवार रात दबोच लिया। गिरोह के पकड़े गए सात बदमाशों में एक महिला भी शामिल है। बदमाशों के पास से लूट-चोरी की पांच बाइक, चार तमंचे, एक चाकू बरामद हुआ है। गिरोह में शामिल महिला लिफ्ट के बहाने वाहनों को रोकती थी, इसके बाद उसके साथी वाहन लूट लेते थे। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन



बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस में एसपी सिटी राममोहन सिंह ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि मंगलवार रात देहात पुलिस ने ठंडी प्याऊ पुलिस चौकी के पास से सूचना के आधार पर एक कार सवार महिला समेत चार बदमाश और एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों को दबोच लिया।

पूछताछ में बदमाशों की पहचान मनीष, जीतन एवं सोनू जाट निवासी गांव बादशाहपुर पंचगाई (शिकारपुर), प्रमोद निवासी गांव सावली सिकंदराबाद, गौरी निवासी अतरौली अलीगढ़, सोनू ठाकुर निवासी गांव चचोई खुर्जा देहात और कृष्णा निवासी गांव बनवारीपुर सलेमपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन



 बदमाशोें ने बरामद कार को 17 जुलाई को खुर्जा के अगवाल फाटक से लूटा था। बदमाशों के साथ पकड़ी गई महिला गौरी लिफ्ट के बहाने वाहनों को रुकवाती थी। इसके अलावा वाहनों को बुक कराकर लूट लेते थे। पुलिस ने सभी बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

खुद को हाईप्रोफाइल बता करते थे चोरी

अपार्टमेंट में किराए पर फ्लैट लेकर महंगी गाड़ी और शानदार कपड़ों के जरिए खुद को हाई प्रोफाइल सोसायटी का साबित करने वाले लोग चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। यह खुलासा बुधवार को रिमांड पर लिए गए फ्लैटों में चोरी करने वाले गैंग के सदस्य इरशाद ने किया।

बुधवार को पुलिस ने दिल्ली एनसीआर सहित देश के महानगरों में फ्लैटों में चोरी करने वाले गैंग के सदस्य इरशाद की रिमांड ली। कोतवाल जितेंद्र कुमार ने बताया कि पूछताछ में इरशाद ने बताया कि वह चोरी की घटना को अंजाम देने से पूर्व पहले महंगे अपार्टमेंट में फ्लैट किराए पर लेते थे और महंगी गाड़ी, कीमती कपड़ों के जरिए  खुद को हाई प्रोफेसनल साबित करते थे।

फिर वह अपार्टमेंट में रैकी करते थे। उसके बात फ्लैट में चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस ने बीते मई में इरशाद को मुठभेड़ में गुलावठी रोड से बरामद किया था। पुलिस ने इरशाद के पास से चोरी किए गए लाखों के जेवरात बरामद किए थे। कोतवाल ने बताया कि इरशाद की निशानदेही पर उसके घर से करीब एक लाख के चोरी किए गए आभूषण बरामद किए गए है।

पूछताछ में इरशाद ने चोरी की कई घटनाओं को कबूल किया है। जून में पुलिस ने गैंग के सरगना इमरान हैजा व सदस्य सरफराज को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब 20 लाख के चोरी के आभूषण बरामद किए थे। कोतवाल जितेंद्र कुमार ने बताया कि शाहनवाज को पुलिस सगर्मी के साथ ढूंढ  रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें