पहली पत्नी को तलाक दिए बिना दूसरी शादी की, फिर बेटी से रेप की कोशिश
- फोटो : डेमो फोटो
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से अगवा हुई युवती अचानक बुधवार को कोतवाली पहुंची और कोर्ट मैरिज का सर्टिफिकेट कोतवाल को थमा दिया। युवती के पिता ने छह लोगों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस गुरुवार को कोर्ट में युवती को पेश करेगी।
युवती के पिता ने बीती 24 जून को कोतवाली में अतिराजपुर निवासी अंकित और सर्वेश गुप्ता, नगर की पीपल वाली गली निवासी विनोद गुप्ता, पूनम, जनपद मैनपुरी के बेवर निवासी संजू और पिंकी के खिलाफ उसकी पुत्री के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उधर अगवा युवती ने अपने प्रेमी के साथ कोर्ट मैरिज कर ली और फिर उच्च न्यायालय का आदेश लेकर बुधवार को कोतवाली आ पहुंची। उसने कोतवाल को कोर्ट का आदेश थमा दिया।
इस संबंध में कोतवाल अमोद कुमार सिंह ने बताया कि डाक्टरी परीक्षण के बाद गुरुवार को युवती को कोर्ट में पेश किया जाएगा। अगवा युवती के कोतवाली पहुंचने की भनक लगते ही उसके परिजन भी पहुंच गए। इधर, एक पक्ष का यह भी आरोप था कि युवती ने बीती 24 जून को खाने में कुछ मिलाकर परिजनों को बेहोश कर दिया और जेवर और नगदी ले गई। हालांकि इस मामले में पीड़ित ने उसी दिन कोतवाली में तहरीर भी दी थी।