फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की हत्या के बाद गवाह पुत्र का भी मर्डर

Wed, 29 Jun 2016 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/स्याना
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
ब्लाक कार्यालय से बाइक द्वारा अपने घर लौट रहे गांव थल इनायतपुर ग्राम प्रधान की बाइक सवार हमलावरों ने गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। 10 माह पूर्व ही ग्राम प्रधान के पिता की हुई हत्या में ग्राम प्रधान खुद गवाह था।
विज्ञापन


जिसकी एक जुलाई को बुलंदशहर की अदालत में गवाही होनी थी। समाचार भेजे जाने तक प्रधान का शव घटनास्थल पर पड़ा हुआ है। मृतक के भाई शेखर के गाजियाबाद से लौटने का इंतजार था। एसएसपी वैभव कृष्ण, एसपी सिटी राम मोहन ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर इस हत्याकांड की जानकारी ली।

थल इनायतपुर गांव निवासी ग्राम प्रधान जितेंद्र उर्फ कलुवा (34) बुधवार शाम बाइक द्वारा स्याना ब्लाक से घर लौट रहे थे। स्याना-थल रोड पर बड़े बिजलीघर से आगे पीछे से आये बाइक सवार हमलावरों ने जितेंद्र पर पिस्टल और 315 बोर के तमंचों से गोलियां बरसा दीं।
विज्ञापन


हत्यारों ने प्रधान के सिर, सीने व पेट में आधा दर्जन से अधिक गोलियां मारीं। गोली लगते ही जितेंद्र बाइक सहित गिर पडे़। इसी दौरान पीछे से आ रहे अन्य बाइक सवार ग्रामीणों ने जितेंद्र को पहचान कर पुलिस को सूचित किया। गांव में जितेंद्र की हत्या का समाचार मिलते ही उनके परिजनों में हाहाकार मच गया।

सूचना पर सीओ चितरंजन चौहान, कोतवाल दिनेश वशिष्ट मय सर्किल फोर्स मौके पर पहुंचे। बाद में एसएसपी वैभव कृष्ण ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों से वार्ता की। एसएसपी का कहना है कि ये हत्याकांड मृतक प्रधान के  पिता की हत्या से जुुड़ा हुआ है। शीघ्र इस हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा। मृतक पक्ष द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर कार्रवाई होगी।

नौ माह पूर्व पिता की हुई थी हत्या
गांव के राशन डीलर की शिकायत के विवाद में गत चार सितंबर को मृतक के पिता सतवीर फौजी की घर के बाहर सोते हुए हत्या की गई थी। जिसमें गांव के राशन डीलर के पति अनुराग, जेठ आदित्य सहित चार अज्ञात को नामजद किया गया था। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें