फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सईएन दफ्तर से बरामद हुई शराब, बाबू सस्पेंड

Wed, 29 Mar 2017 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन

विज्ञापन
पावर कारपोरेशन के एक्सईएन दफ्तर में ड्राफ्टमैन की अलमारी से पुलिस ने  शराब बरामद की। पुलिस ने यह कार्रवाई एसडीएम के निर्देश पर की।  एसई के निर्देश पर एक्सईएन ने तत्काल प्रभाव से आरोपी ड्राफ्टमैन को निलंबित    कर रिपोर्ट अफसरों को भेज दी है।

एसडीएम भैरपाल सिंह को गुप्त सूचना मिली कि एक्सईएन जहांगीराबाद दफ्तर में अवैध शराब की जखीरा रखा हुआ है। एसडीएम ने तत्काल जहांगीराबाद कोतवाली को मौके पर छापामार कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने एक्सईएन दफ्तर पर छापामारी की।
विज्ञापन


ड्राफ्टमैन राजकुमार की अलमारी से शराब की दो बोतलें बरामद हुईं। एसडीएम ने तत्काल पूरे मामले की रिपोर्ट डीएम और अधीक्षण अभियंता को दी। ड्राफ्टमैन राजकुमार को निलंबित करने के निर्देश दिए गए।

सूचना के आधार पर पुलिस को भेजा गया तो ड्राफ्टमैन की अलमारी से अवैध शराब बरामद हुई। शराब को जब्त कर लिया गया है। पूरी रिपोर्ट डीएम और एसई को भेज दी गई है। -भैरपाल सिंह, एसडीएम, अनूपशहर
विज्ञापन


मामला काफी गंभीर है। एसडीएम की सूचना मिलते ही एक्सईएन जहांगीराबाद से पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की गई है। आरोपी बाबू को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए गए हैं। -राजेश सिंह, अधीक्षण अभियंता
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें