पत्नी के अवैध संबंधों के शक में दुपट्टे से गला घोटकर उसकी निर्मम हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने अपने ताऊ को इसकी जानकारी दी और फिर कोतवाली पहुंच गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नगर के मोहल्ला मुफ्तीवाड़ा निवासी मोहम्मद खान कबाड़ी का काम करता है। शनिवार रात उसके पांचों बच्चे जुनैद, समीर, अरवाज़, आरिश और फरमान मकान की पहली मंजिल पर सोए हुए थे। मोहम्मद खान पत्नी सितारा(35) के साथ नीचे वाली मंजिल पर सो रहा था।
मोहम्मद खान को पत्नी के चरित्र पर शक था। इसको लेकर दोनों में अक्सर विवाद होता था। शनिवार रात भी दोनों में झगड़ा हुआ था। मोहम्मद खान ने पत्नी के दुपट्टे गला घोटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने पड़ोस में रहने वाले अपने ताऊ माहे आलम को पत्नी की हत्या करने की जानकारी दी।
माहे आलम गांव के लोगों के साथ आरोपी के घर की ओर दौड़े। इस दौरान मोहम्मद खान कोतवाली पहुंच गया और कोतवाल पीआर शर्मा को अवैध संबंधों के शक में पत्नी की हत्या की जानकारी दी। कोतवाल आरोपी को हिरासत में लेकर उसके घर पहुंचे और सितारा के शव को पोस्टमार्टम को भिजवाया।
ताऊ माहे आलम की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शक ने छीन लिया पांच बच्चों केक सिर से साया सितारा की हत्या की बुनियाद पति के शक से रखी गई।
नगर के मोहल्ला मुफ्तीवाड़ा निवासी कबाड़ी मोहम्मद खान की पहली पत्नी साबरा की मौत के बाद 16 साल पहले अलीगढ़ जनपद के जवां थाना क्षेत्र के गांव पिलौना निवासी सितारा से उसका दूसरा निकाह हुआ था। सितारा से पांच पुत्र जुनैद, समीर, अरवाज़, आरिश और फरमान पैदा हुए।
पहली पत्नी से भी एक पुत्र नदीम है, जो फेरी लगाने का काम करता है। मृतका के पुत्र जुनैद ने बताया कि पापा ने मम्मी की शनिवार को पिटाई की थी। इसकी शिकायत मम्मी ने बड़े बेटे नदीम से की थी। उसने एक दो दिन में आने की बात कहकर फोन काट दिया था।
इसके बाद रात में हम पांचों भाई ऊपर मंजिल पर सो गये। सितारा के दो से 12 साल के पांचों बच्चों का बचपन पिता के शक ने ही मां की हत्या कर छीन लिया।