फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाट्सएप पर धार्मिक भावनाएं भड़काने की कोशिश, तीन पर रिपोर्ट

Tue, 11 Oct 2016 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
व्हाट्सऐप - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के  तीन लोगों ने व्हाट्सएप पर ग्रुप बनाकर विशेष समुदाय के लोगों की धार्मिक भावनाएं भड़काने वाले एसएमएस कर दिए। धार्मिक भावनाएं आहत होने का आरोप लगाते हुए विशेष समुदाय के लोगों ने पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दरोगा बिजेंद्र सिंह ने बताया कि मोहल्ला महादेव निवासी प्रदीप पुत्र कुशपाल, अभिषेक शर्मा पुत्र सुनील शर्मा निवासी मोहल्ला शेखान चिस्ती और प्रमोद पुत्र त्रिलोक नाथ निवासी मोहल्ला नमक मंडी ने व्हाट्सएप पर विशेष समुदाय के लोगों की भावनाएं भड़काने के लिए मैसेज किए थे।

रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।  तीनों व्हाट्स एप पर हिंदु समाज सेवी नामक ग्रुप में जुड़े हुए हैं। इन लोगों ने विशेष समुदाय के लोगों को ठेस पहुंचाने के लिए एसएमएस किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें