फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाटर प्लांट के मालिक की गोली मारकर हत्या

Wed, 29 Jun 2016 10:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/स्याना
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
चुनावी रंजिश के चलते किसौला गांव में ट्यूबवेल पर लगे वाटर फिल्टर प्लांट के मालिक संजय की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारे कार से आए और उन्होंने मृतक के पिता और एक पड़ोसी पर भी फायरिंग की। मृतक के भाई ने ग्राम प्रधान समेत पांच लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


ग्राम किसौला निवासी संजय (33) बुधवार सुबह किसौला गांव के जंगल में अपनी ट्यूबवेल पर लगे वाटर फिल्टर प्लांट में काम कर रहा था। इसी दौरान कार से कुछ लोग पहुंचे और संजय को तीन गोलियां मारीं। बताया गया कि मृतक युवक के पिता विजय सिंह और अन्य दूसरा पड़ोसी हरी प्रकाश भी बराबर में ही खेतों में चारा काट रहे थे।

 शोर सुनकर ये लोग भी मौके की ओर भागे, लेकिन हत्यारों ने उन्हें भी मारने की नीयत से गोली चला दी। हत्यारे गोली चलाते-चलाते ही कार में बैठकर स्याना की ओर भाग गए। गंभीर घायल संजय को मेरठ ले जाया गया, जहां रास्ते में मौत हो गई। मृतक के भाई राजीव ने गांव के ही मौजूदा प्रधान निर्दोष त्यागी, विकास, विपिन, नीरज, आलोक के खिलाफ स्याना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें