फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने लूटा वाहन, लोगों ने दबोचा

Sun, 13 Mar 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खुर्जा
विज्ञापन
लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गाड़ी बुक कर ले गए बदमाशों ने दाऊपुर नहर के पास चालक को मारपीट कर फेंक दिया। भाग रहे बदमाशों ने बाइक सवार दंपति और साइकिल सवारों को टक्कर मारकर घायल कर दिया। ग्रामीणों ने बदमाशों को पीछाकर पकड़ लिया और जमकर धुनाई की। इसके बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन



शनिवार दोपहर को गांव प्रीतमपुर निवासी सचिन  के पास तीन लोग पहुंचे और मवेशियों को लाने के लिए उसकी गाड़ी बुक कर ली। तीनों लोगों को बैठाकर सचिन गाड़ी लेकर निकल गया।

दाऊपुर नहर के पास पहुंचते ही तीनों ने तमंचे की बट मारकर चालक सचिन को नहर के किनारे फेंक दिया और गाड़ी लेकर भागने लगे। इस दौरान बदमाशों ने सोही गांव के पास बाइक सवार मुकेश और उनकी पत्नी दुर्गेश और बेटा प्रबल को टक्कर मार कर घायल कर दिया।
विज्ञापन



इसके बाद बदमाश अरनिया थाने के जरारा गांव में दो साइकिल सवारों को टक्कर मार दी। हादसे को देख ग्रामीणो ने घेराबंदी कर बदमाशों को दबोच लिया और धुनाई करनी शुरू कर दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों बदमाशों और लूटे गए वाहन को अपने कब्जे में ले लिया। पकड़े गए बदमाशों की पहचान जनपद अलीगढ निवासी सिराज, क्वारसी निवासी सीलू और सिविल लाइन निवासी दिव्यांशु के रूप में की गई। इस दौरान थाने पर ग्रामीणों की भारी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें