फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कतार से अलग लोगों की एंट्री पर हंगामा

Wed, 30 Nov 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नए नोट के लिए घंटों लाइन में लगे लोगों ने कुछ लोगों को गलत तरीके से डीएम रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक में एंट्री देने पर हंगामा किया। मामला इतना बढ़ गया कि रोड पर जाम के हालात पैदा हो गए। गहमागहमी और हंगामे बीच पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और लोगों को किसी तरह शांत कराया। हालांकि बाद में कतार में तनातनी को माहौल बना रहा।
विज्ञापन


सुरेंद्र सिंह ने बताया कि बैंक में कुछ दलाल सक्रिय हैं। दलाल निजी स्वार्थ की खातिर बैंक स्टॉफ से साठगांठ कर रसूखदार लोगों को बैंक में प्रवेश दिलवा रहे हैं। इससे आम आदमी को परेशानी झेलनी पड़ रही है। एलडीएम सतपाल मेहता ने बताया कि बैंक स्टॉफ सभी के साथ एक समान व्यवहार करें। ऐसी शिकायत मिलने पर कार्रवाई होगी।

वहीं जरूरत के हिसाब से रुपये नहीं मिलने पर लोगों ने एसबीबाई की शाखा के बाहर हंगामा किया। ग्राहकों का कहना है कि बैंक स्टाफ आम आदमी की परेशानी दूर करने के बजाय अपने व्यवहार से परेशान कर रहे हैं।   सुहेल, सुनील और अरविंद का कहना है कि बैंक प्रबंधक रसूखदार लोगों को केबिन में बुलाकर भुगतान करवा रहा है, जबकि आम ग्राहक को परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन


बुधवार को लोगों को 10-10 रुपये के सिक्के दिए गए। उपभोक्ताओं का आरोप है कि बैंक में रसूखदार ग्राहकों को कागज की मुद्रा दी गई जबकि अन्य को सिक्के दिए गए। इससे खफा ग्राहकों की प्रबंधक से कई बार तू-तू मैं-मैं भी हुई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें