डीएम कार्यालय के निकट एक होटल में एसपी सिटी ने शनिवार सुबह छापा मारकर वेश्यावृत्ति के धंधे का खुलासा किया। पुलिस ने एक कॉल गर्ल, दो ग्राहक और लॉज के मैनेजर को गिरफ्तार किया है।
एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 10.30 बजे सूचना मिली थी कि जिलाधिकारी कार्यालय के निकट एक लॉज में वेश्यावृत्ति हो रही है। सूचना पर महिला पुलिसकर्मियों को साथ लेकर छापामारी की तो एक कमरे का ताला लगा हुआ था।
ताला खुलवाया तो उसमें से एक युवती और दो युवक आपत्तिजनक स्थिति में मिले। पकड़े गए युवकों की पहचान दरियापुर निवासी राशिद और नई मंडी चौकी क्षेत्र निवासी लोकेश के रूप में हुई। पुलिस ने लॉज के प्रबंधक राजवीर को भी गिरफ्तार कर लिया।