फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से दो साल की बच्ची समेत दो की मौत

Sat, 27 Aug 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
सीएचसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वायरल बुखार की चपेट में आने से कीरतपुर निवासी दो साल की मासूम बच्ची और गांव नारऊ निवासी किशोरी की मौत हो गई। दोनों पिछले एक सप्ताह से बीमार चल रही थीं।
विज्ञापन

कीरतपुर गांव निवासी जितेंद्र सिंह की दो वर्षीय बेटी आस्था पिछले एक सप्ताह से बुखार की चपेट में थी।

परिजनों के मुताबिक उन्होंने प्राइवेट चिकित्सकों से उसका इलाज कराया। बुधवार देर रात बच्ची की मौत हो गई। वहीं बांव नारऊ निवासी राजेन्द्र प्रसाद की 13 वर्षीय बेटी कुमकुम भी पिछले पांच दिनों से  बुखार से पीड़ित थी। परिजनों ने बच्ची को प्राइवेट चिकित्सकों को दिखाया था। बुधवार रात में उसकी भी मौत हो गई। परिजनों ने इसकी सूचना प्रशासन को नहीं दी है।

कनौना में बुखार ने ली महिला की जान
खानपुर।  क्षेत्र के कनौना गांव में जन्माष्टमी के दिन एक महिला की बुखार से मौत हो गई। महिला की मौत से ग्रामीण दहशत में हैं क्योंकि इसी गांव में पिछले साल भी जन्माष्टमी पर बुखार से तीन लोगों की मौत हो गई थी। जन्माष्टमी के दिन कनौना निवासी जय सिंह के यहां रहने वाली 50 वर्षीय महिला नन्हीं देवी की मौत हुई है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि नन्हीं पिछले कई दिन से बुखार से पीड़ित थी और उसका इलाज चल रहा था मगर बृहस्पतिवार की शाम उसकी मौत हो गई। हालांकि परिजन उसे खानपुर पीएचसी भी ले गए थे मगर जन्माष्टमी की छुट्टी होने के कारण उपचार नहीं मिल पाया। उधर, ग्रामीणों का कहना है कि विगत वर्ष भी जन्माष्टमी के दिन गांव में एक साथ तीन मौत हो गई थी। इससे ग्रामीण दहशत में हैं।

कई और बुखार  की चपेट में
 छतारी। कीरतपुर, नारऊ समेत कई गांवों में लोग वायरल बुखार की चपेट में हैं। बुखार से लगातार हो रही मौतों के चलते लोगों में दहशत व्याप्त है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग की टीम अभी तक इन गांवों में नहीं पहुंची और न ही कैंप आदि लगाकर कोई अभियान ही चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें