घनसूरपुर गांव के जंगल में बनाई जा रही अवैध शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा है। जबकि सरगना पुलिस को चकमा देकर भाग गया।
मौके 600 लीटर लहन सहित, गैस सिलेंडर, ड्रम, बर्तन, खाली बोतलें सहित कच्ची शराब भी बरामद की गई है। कोतवाल दिनेश वशिष्ट ने बताया कि मंगलवार सुबह सूचना मिली कि घनसूरपुर गांव के जंगल में अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री चलाई जा रही है।
इसके बाद एसआई रतनेश कुमार की टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। पुलिस को मौके से लहन, दो भट्टियां, गैस सिलेंडर, बर्तन व ड्रम सहित सैकड़ों बोतलें सहित कैन में भरी तैयार शराब बरामद की गई।
कोतवाल ने बताया कि पकड़े गये शराब तस्करों की पहचान फतह सिंह पुत्र जग्गन और रवींद्र पुत्र रिछपाल निवासीगण सदरपुर के रूप में की गई है। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है। जबकि तीसरा मुख्य सरगना फरार है।