अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने पहले विवाहिता पर तमंचे से फायर किया फिर मिट्टी का तेल उड़ेलकर जिंदा जलाने की कोशिश की। पीड़िता ने पति समेत तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
अलीगढ़ के टप्पल थानाक्षेत्र के गांव हरजीगढ़ी निवासी विजय पुत्री वेदवीर सिंह ने पुलिस को तहरीर दी कि उसका विवाह 27 जून 2004 को धर्मेंद्र पुत्र गिरिराज सिंह निवासी गांव ततारपुर थाना कोतवाली नगर के साथ हुआ था। अतिरिक्त दहेज के लिए ससुराली उसे प्रताड़ित करते थे। इस संबंध में कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन ससुराली नहीं माने।
दो मार्च 2017 की शाम करीब आठ बजे पति धर्मेंद्र, जेठ अजयवीर, जिठानी सोनी देवी ने उस पर तमंचे से फायर किया। वह बच गई तो तीनों ने मिट्टी का तेल उड़ेलकर आग लगाने की कोशिश की।