अरनिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव निवासी एक युवक ने एक महिला के साथ रेप की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी है। पीड़िता ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला बृहस्पतिवार शाम खेत में गई थी। इसी दौरान गांव के ही एक युवक ने उसके साथ रेप की कोशिश की। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़िता ने एसएसपी से कार्रवाई की मांग की है।
दहेज के लिए पत्नी को गरम चिमटे से दागा
अतिरिक्त दहेज की मांग पर एक विवाहिता को जमकर पीटा गया। उसे गरम चीमटे से दागकर घायल कर दिया। पीड़िता ने आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
चोला क्षेत्र के गांव नौसाना निवासी जाफरीन ने चौकी में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उसका पति मोहम्मद हुसैन उसे अतिरिक्त दहेज के लिए परेशान करता था। अतिरिक्त दहेज को लेकर उसके साथ मारपीट की जाती थी।
आरोप है कि बृहस्पतिवार को उसके पति ने अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे गरम चीमटे से दाग दिया, जिससे वह बुरी तरह जल गई। चौकी प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दियाा है।