फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी जमीन कब्जाने की कोशिश, हंगामा

Sat, 09 Apr 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
का्रइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कस्बे में बिजलीघर की जमीन पर अंबेडकर पार्क का गेट बनाने को लेकर शनिवार को दलित समुदाय के लोगों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने काम रुकवा दिया। पावर कारपोरेशन की तरफ से मामले में तहरीर दी गई है। वहीं, पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है। 
विज्ञापन


बता दें कि बुलंदशहर-औरंगाबाद-गढ़मुक्तेश्वर स्टेट हाईवे स्थित पुलिस चौकी के पास अंबेडकर पार्क है। अंबेडकर पार्क के पीछे औरंगाबाद का टाउन बिजलीघर है। शनिवार दोपहर कुछ दलित समुदाय के लोग एकत्रित होकर अंबेडकर पार्क पर पहुंचे और दीवार को तुड़वाकर बिजलीघर की जमीन पर गेट लगाने लगे।

जेई की सूचना पर पुलिस पहुंची और काम को रूकवा दिया। करीब दो घंटे बाद फिर काम चालू हो गया। जेई ने 100 नंबर पर फोन कर मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर एसआई अमित सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और काम को रुकवा दिया।
विज्ञापन


दोनों पक्ष एकत्रित होकर थाने पर पहुंचे। पुलिस ने निर्माण करा रहे लोगों से डीएम की अनुमति लेने के बाद ही काम शुरू कराने का निर्देश दिया। उधर, जेई अमित कुमार राय ने बिजलीघर की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश में तहरीर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें