फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासनादेश के खिलाफ गरजे कर्मी

Tue, 29 Nov 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
पंचायती राज विभाग के अधिकारियों को ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों के अधीन करने को जारी हुए शासनादेश को निरस्त करवाने की मांग को लेकर सोमवार पंचायत कर्मचारी एकजुट हुए और जमकर नारेबाजी की। राजेबाबू पार्क में धरना-प्रदर्शन किया और उसके बाद डीएम के माध्यम से अपनी मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेजा।


जिलाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि शासन पंचायती राज विभाग के अधिकारि को ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों के अधीन करने का आदेश जारी कर चुका है। इसका पंचायती राज विभाग विरोध करता है और जब तक शासनादेश निरस्त नहीं हो जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे लेकर पांच दिसंबर को लक्ष्मण मेला मैदान लखनऊ में धरना होगा और मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा। धरने का संचालन मंत्री शील कुमार ने किया। सहायक विकास अधिकारी संध के अध्यक्ष केशव देव, ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के अध्यक्ष सत्यपाल सिंह, मंत्री सुरेंद्र भाटी, सपफाई कर्मी संघ के अध्यख नरेश कुमार, नबाव अली, कालीचरण मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें