फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिक बकाया वाले 29 गांवों की बत्ती गुल

Tue, 29 Nov 2016 01:18 AM IST
अमर उजाला, ब्यूरो /बुलंदशहर
विज्ञापन
बिजली तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
विद्युत बिलों का अधिक बकाया होने पर विभाग ने 13 गांवों की बिजली गुल कर दी है। वहीं, नगर में बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाकर कनेक्शन काटने, विद्युत चोरी की रिपोर्ट और मीटर उखाड़ने का कार्य किया जा रहा है। उधर, दो गांवों के लोगों ने कैंप में बकाया बिलों का भुगतान कर आपूर्ति सुचारु कराने की मांग की है।

सोमवार को उपखंड शिकारपुर क्षेत्र में आने वाले सरनौट, क्रियावली, नगला फत्तापुर, टोड़ी नगला, नौबतपुर, पारौली, गिनौरी, समनपुर, जलालपुर कटोरा, मुस्तफाबाद डडुआ, मामऊ, बरौली व असरौली गांव की बिजली आपूर्ति काट दी गई। एसडीओ अनूप सिंह ने बताया कि इन गांवों के 70 प्रतिशत से अधिक उपभोक्ताओं पर बकाया है।
विज्ञापन


बिजली काटने के बाद जलालपुर कटोरा व समनपुर के उपभोक्ताओं ने बिल जमा कराकर आपूर्ति शुरू करने की गुहार लगाई है। इसके अलावा, दस हजार से ऊपर के बकायादार 111 उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर, 1170 उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काटे गए हैं।

 नगर क्षेत्र में पांच हजार से ऊपर के 455 बकायादारों के डिसकनेक्शन कर 28 उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है जबकि 60 उपभोक्ताओं के मीटर निकाले गए हैं। एसडीओ ने बताया कि बकायादारों के खिलाफ सख्त वसूली अभियान जारी रहेगा।

बिल जमा नहीं करने पर 10 गांवों की काटी बिजली
बिजली का बिल जमा नहीं करने पर विद्युत निगम के अधिकारियों ने 10 गांवों की बिजली काट दी है। 70 फीसदी तक विद्युत बकाया रहने वाले उपभोक्ताओं पर कार्रवाई की गई।  क्षेत्र के गांवों में 70 प्रतिशत से अधिक बकाएदारों के खिलाफ विद्युत निगम का डंडा सोमवार को चला।

विद्युत निगम की टीम ने रोहिंदा, हमीरपुर, रामपुर, धराऊ, बलराऊ, अगौरा, निजामपुर समेत करीब दस गांवों की बिजली काट दी। एसडीओ सुनील कुमार ने बताया कि इन गांवों में 1300 उपभोक्ताओं में से 885 उपभोक्ताओं ने अपने विद्युत बिल जमा नहीं कराए थे।

उनके ऊपर 1 करोड़ 33 लाख का बकाया चल रहा था। ऐसे में इन गांवों में कार्रवाई करते हुए आपूर्ति ठप कर दी गई। विद्युत निगम की इस कार्रवाई से गांवों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन


बिजली कटने से डिबाई के छह गांव अंधेरे में
 विद्युत निगम ने बिजली के बिल जमा न करने वाले तहसील के छ: गावों की रविवार को बिजली काट दी है। एसडीओ रमेश चंद्र भारती ने बताया कि इन गांवों पर विभाग का करीब पचास लाख रुपये का बिल बकाया है। तहसील के गांव सहदवां, चौगानपुर, मुंडाखेड़ा, गालिबपुर, मौम्मदपुर खुर्द व नौजलपुर के  लोगों पर विभाग का सत्तर प्रतिशत से ज्यादा उपभोक्ताओं पर बिल बकाया थी।

एसडीओ भारती ने बताया कि अब भी ग्रामीणों ने बिल जमा नहीं किया तो विभाग आरसी जारी कराएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें