फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से तीन दिन पहले करंट से युवती की मौत

Sun, 26 Feb 2017 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव कुतुबपुर में घर में सफाई करने के दौरान करंट की चपेट में आने से 21 वर्षीय युवती की मौत हो गई। युवती और उसकी छोटी बहन की 28 फरवरी को शादी होनी थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

शिकारपुर क्षेत्र के गांव कुतुबपुर निवासी सोनवीर सिंह ने अपनी दोनों बेटियों का रिश्ता सलेमपुर गांव में दो सगे भाइयों के साथ तय किया था। 28 फरवरी को बारात आनी थी। शनिवार को शादी की तैयारी को लेकर बड़ी बेटी रेखा (21) घर में सफाई कर रही थी।
विज्ञापन


सफाई करने के दौरान वह बिजली के तार की चपेट में आ गई। परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंची जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया है। युवती की मौत से शादी वाले घर में कोहराम मचा गया।

शादी के घर में मचा कोहराम
 गांव कुतुबपुर में जिस घर में शादी की तैयारियां चल रही थी वहां युवती की मौत के बाद कोहराम मच गया है। बिजली के करंट की चपेट में आने से युवती की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रेखा की मौत के बाद पूरा परिवार सदमे में डूबा है।

सोनवीर सिंह की संतानों में रेखा सबसे बड़ी बेटी थी जबकि उसकी छोटी बेटी अंजना, गुड्डी और सोनम है। सबसे छोटा बेटा सूरज है जो शिकारपुर स्थित एक स्कूल में कक्षा 8 का छात्र है।

डिबिया गिरने से झुलसी महिला की मौत
कोतवाली देहात के गांव नवादा में एक महिला खाना बनाते समय मिट्टी के तेल की डिबिया गिरने से झुलस गई। महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।

गांव नवादा निवासी सत्यपाल सिंह उर्फ गुड्डू (30) पुत्र जीतपाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब सात बजे उसकी पत्नी रचना खाना बना रही थी। उजाले के लिए पास में ही मिट्टी के तेल की डिबिया रखी थी। अचानक मिट्टी के तेल की डिबिया रचना के ऊपर गिर गई।
विज्ञापन


जिसमें रचना बुरी तरह झुलस गई। रचना को बचाने में सत्यपाल भी 25 फीसदी झुलस गया। जहां देर रात उपचार के दौरान रचना ने दम तोड़ दिया। एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें