कोतवाली देहात की नई मंडी चौकी क्षेत्र के गांव अड़ौली में गोकशी करते दो लोगों को पुलिस ने रंगे हाथ धर दबोचा। जबकि आरोपियों के तीन साथी भागने में सफल रहे।
पुलिस ने भारी मात्रा में गो अवशेष मौके से बरामद किया है। पुलिस ने अवशेषों को परीक्षण के लिए भेज आरोपियों को जेल भेज दिया है।
चौकी प्रभारी राम निवास ने बताया कि मंगलवार शाम सूचना मिली कि गांव अड़ौली में कुछ लोग गोकशी कर रहे हैं। सूचना को पुख्ता कर फोर्स के साथ छापेमारी की तो मौके से सलीम पुत्र नूर मोहम्मद, लकी पुत्र जहूर और आस मोहम्मद पुत्र अल्लादिया निवासी बदरखां थाना जहांगीराबाद को गिरफ्तार कर लिया।
जबकि वारिस पुत्र अब्दुल हमीद, जामूल पुत्र जाहिद निवासी अड़ौली भागने में सफल रहे। मौके से भारी मात्रा में गो अवशेष, एक गाड़ी और धारदार औजार बरामद हुए।
आरोपी पक्ष के लोगों ने आरोपियों को छोड़ने के लिए लाख सिफारिश की। लेकिन पुलिस के आगे उनकी एक न चली। देहात कोतवाल केपीएस चाहल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। भागे हुए आरोपियों को जल्द दबोच लिए जाएंगे।