फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंधों मंे हुई थी दीपक की हत्या, दो धरे

Sun, 29 Jan 2017 11:43 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
विज्ञापन
अवैध संबंधों मंे हुई थी दीपक की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सलैमपुर थाना क्षेत्र के गांव चिटटा निवासी दीपक की हत्या अवैध संबंधों के चलते हुई थी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त छुरी और रॉड भी बरामद कर ली है। वारदात में शामिल दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


25 जनवरी को चिटटा गांव के जंगल में एक कूएं से युवक की सड़ी-गली हालत में लाश बरामद की गई थी। उसकी पहचान चिटटा निवासी दीपक उर्फ दीपू पुत्र चंद्रपाल के रूप में हुई थी। सीओ विजय प्रकाश सिंह ने बताया कि नरौरा थाना क्षेत्र के गांव चौढेरा का मूल निवासी मृतक दीपक अपने बहनोई देवेंद्र के मकान के सामने मकान बनाकर रहता था।

उसके गांव के ही आरोपी दीपक उर्फ अंगूर पुत्र मोहन सिंह की बहन से अवैध संबंध हो गए थे। परिजनों ने उसे कई समझाया, लेकिन वह नहीं माना था। इसके चलते अंगूर ने अपने भाई राहुल, अशोक पुत्र देवी सिंह व अगौता थाना क्षेत्र के गांव अनैहड़ा निवासी अमित पुत्र भोपाल के साथ मिलकर उसकी हत्या की योजना बनाई।
विज्ञापन


12 जनवरी को चारों लोग दीपक को अपने साथ जंगल में ले गए। वहां रॉड से वार कर उसे गिरा दिया और चाकू से गोद डाला। आरोपी दीपक और अशोक को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर आलाकत्ल रॉड, व छुरी बरामद कर लिया है। साथ ही आरोपी अशोक के कब्जे से एक तमंचा व एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें