फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में मिला युवक का शव

Mon, 08 Aug 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
सुसाइड - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
सोमवार सुबह खत्रीवाड़ा के जंगल में शव मिलने से सनसनी फैल गई। लोगों ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। परिजनों ने पत्नी पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नगर के खत्रीवाड़ा निवासी महेश(28) पुत्र नानक का शव सोमवार सुबह शव किसान ज्ञानचंद के खेत में पड़ा मिला। उसने इसकी सूचना पुलिस और महेश के पिता नानक को दी। नानक ने बताया कि 15 दिन से महेश व उसकी पत्नी बीरमती में किसी बात को लेकर झगड़ा चल रहा था।

उन्होंने आरोप लगाया कि बीरमती ने जहर देकर महेश की हत्या कर दी। वहीं पुलिस ने बताया कि मृतक के पास से फटा हुआ एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें महेश ने पत्नी की वजह से आत्म हत्या करना लिखा है।
विज्ञापन


मृतक की जेब से चार हजार रुपये भी मिले है। मृतक के दो लड़के और एक लड़की है। कोतवाल जितेंद्र कुमार का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

फंदा पर लटका मिला शव
सोमवार की दोपहर युवक संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पारिवारिक कलह के चलते युवक द्वारा आत्महत्या की चर्चा है। इस संबंध में पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। 

जानकारी के अनुसार  नगर के जेवर अड्डा निवासी नरेंद्र ठाकुर (26) पुत्र सूरज ठाकुर की चार साल पहले ककोड़ क्षेत्र के गांव में शादी हुई थी।  नरेंद्र अपने घर का इकलौता चिराग था। बताया कि गृह क्लेश के चलते नरेंद्र पिछले कुछ दिनों से तनाव में था।

फंदे से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
छत पर सो रहा युवक पास के निर्माणधीन मकान के खंभे से फंदे पर  लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताकर कोतवाली में नामजद तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नगर के काजीवाड़ा निवासी साजिद सैफी पुत्र जमील सैफी ने बताया कि उसका छोटा भाई जाकिर (20) जाली विंडो का काम करता था। रविवार रात करीब 11.00 बजे वह छत पर सोने के लिए गया था। सोमवार सुबह जाकिर का शव दुपट्टे से पास के निर्माणाधीन मकान में खंभे के सरियों से लटका मिला।

साजिद ने जाकिर की हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए एक नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल जितेंद्र कुमार का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया था। जांच के आधार
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें